संकाय खेल महोत्सव के पांचवें दिन का क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 14, 2026

संकाय खेल महोत्सव के पांचवें दिन का क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश झांसी शारीरिक शिक्षा विभाग व D.S.W के तत्वाधान में अन्तर संकाय खेल महोत्सव के पांचवें दिन का क्रिकेट का फाइनल मैच  btech और food tech विभाग के छात्रों के मध्य खेला गया। मैच शुरू होने से पहले शारीरिक शिक्षा के विभाग अध्यक्ष डॉ राजीव बबेले ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया फिर टॉस कराकर मैच का शुभ आरम्भ किया। btech ने टॉस जीत कर फील्डिंग का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फूड tech के छात्रों ने अपने निर्धारित दस ओवर में 67 रन का लक्ष्य रखा। उसके जवाब में btech की टीम ने, नौ ओवर ,4 बाल में लक्ष्य को पूरा करते हुए अन्तर संकाय खेल महोत्सव की ट्रॉफी पर विजय प्राप्त की। इस मैच के निर्णय की भुमिका में


अभय सिंह, संजय साहू, अंजुल, रवीन्द्र ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर मैच का शुभ आरम्भ आयोजन कमेटी के सदस्य  डॉ उपेन्द्र सिंह तोमर, विनोद कुमार बौद्ध, डॉ यज्ञपाल, डॉ रोहित तिवारी, डॉ प्रीति श्रीवास, डॉ रूपाम सक्सेना, डॉ कृष्णा पांडेय, डॉ सत्येंद्र उपाध्याय, डॉ नीरज वर्मा, डॉ अमित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव श्री के एल सोनकर जी ने बताया की वॉलीबॉल बास्केटबॉल क्रिकेट बैडमिंटन के सभी महिला पुरुष खिलाड़ियों के पुरस्कार वितरण समारोह अगले सप्ताह किया जाएगा, आज की क्रिकेट प्रतियोगिता के के फाइनल का संचालन श्री के एल सोनकर जी एवं आभार विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ राजीव बबेले के द्वारा किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages