चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : वृन्दावन के श्री आनंदम् धाम ट्रस्ट के पीठाधीश्वर संत सद्गुरु ऋतेश्वर महराज रविवार को महाशिरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी पहुंचे। धर्मनगरी स्थित आरोग्यधाम में रात्रि विश्राम के दौरान उन्होंने शिष्यों से मुलाकात की। गौरतलब है कि सद्गुरु ऋतेश्वर महराज श्री आंनदम् धाम के जरिए पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान, निःशुल्क भोजन सेवा एवं भागवत शोध संस्थान के जरिए समाज कल्याण के कार्य कर रहे हैं। उनका मानना
है कि भारत की शिक्षा व्यवस्था में सनातन बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए, ताकि भारतीय संस्कृति परंपरा और मूल्यों को संजोया जा सके। उन्होंने शिष्यों को संदेश दिया कि जो कुछ भी किया जाए उसे भगवान का समर्पित किया जाए, जिससे व्यक्ति सदा जीवन मुक्त का अनुभव कर सके।


No comments:
Post a Comment