चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : संत आशाराम बापू द्वारा 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाए जाने के आदेश के क्रम में बीते शनिवार को श्री योग वेदांत सेवा समिति चित्रकूट के तत्वाधान में जय श्री जोग के आवास धुस मैदान कर्वी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज आश्रम से राहुल भाई व संचालक ऋषि प्रसाद द्वारा बच्चों को माता-पिता के प्रति प्रेम आदर्श सम्मान कैसे करें एवं समाज में अपने उन्नति कैसे करें आदि विषयों को विस्तार से वर्णन किया ऐसे संस्कारवान विचार सुनकर माता-पिता बहुत प्रभावित हुए कार्यक्रम के बाद लोगों ने ऐसे कार्यक्रम को प्रत्येक वर्ष मनाने की बात कही मातृ पितृ पूजन दिवस आज पूरे विश्व में व्यापक रूप से मनाये जाने लगा है इसको सभी धर्माचार्य कथा वाचक भागवत
आचार्य आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य संत आसाराम बापू की प्रतिमा में माल्यार्पण कर दीप प्रचलित कर प्रारंभ किया गया तत्पश्चात प्रत्येक माता-पिता के सामने एक थाली में फूल माला चंदन दीपक मिष्ठान आदि रखकर बच्चों ने अपने माता-पिता का पूजन किया उसके बाद माता पिता की परिक्रमा की गई बच्चों को माता-पिता ने आशीर्वाद दिया ऐसे पल में महोल बिल्कुल प्रेम मय में हो गया ऐसा ही प्रेम हर परिवार में रहे यही पूज्य बापू जी की इच्छा एवं उनका प्रयास है मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राहुल भाई प्रयागराज सुभाष चंद्र साहू उमाशंकर सोनी वृंदावन मनोज केसरवानी चुनवाद मानिक लाल जायसवाल अंशु सोनी ज्योति साहू माया साहू मीरा चैरा प्रधानाचार्य एवं अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे


No comments:
Post a Comment