श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा का किया वर्णन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 8, 2026

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा का किया वर्णन

पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव में चारों धाम पूजा के तहत आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा

बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील अंतर्गत अलोना गांव में ओम प्रकाश सिंह (लाला) के निज निवास पर ईश्वर की असीम कृपा से चारों धाम पूजा व सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके चौथे दिन कथा व्यास आनंद भूषण दीक्षित महाराज ने भक्त प्रहलाद, वामन अवतार और श्री कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया। कथा की शुरुआत जड़ भरत के प्रसंग से हुई। इसमें बताया गया कि सांसारिक वस्तुओं और प्राणियों से अत्यधिक मोह पतन का कारण बनता है। भरत जी का एक हिरण के बच्चे के प्रति मोह उन्हें अगले जन्म में मृग योनि में ले गया था। कथा व्यास श्री दीक्षित ने भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि

श्रीमद् भागवत कथा का बखान करते हुए कथावाचक आनंद भूषण दीक्षित।

भगवान नृसिंह ने खंभा फाड़कर प्रकट होकर हिरण्यकश्यप का वध किया और धर्म की स्थापना की। इसके बाद वामन अवतार की कथा का वर्णन किया गया। इसमें राजा बलि की सत्यनिष्ठा का उल्लेख था। तीन पग भूमि के दान के संकल्प को पूरा करने के लिए भगवान ने दो पग में समस्त लोक नाप लिए। तब राजा बलि ने अपना शीश आगे कर दिया। इसके बाद भगवान ने उन्हें पाताल लोक का राजा बनाया। मान्यता है कि देवशयनी के चार माह (चौमासा) भगवान राजा बलि के पास पाताल में निवास करते हैं। कथा का मुख्य आकर्षण भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव रहा। कंस के कारागार में उनके जन्म, वासुदेव जी द्वारा यमुना पार कर उन्हें गोकुल ले जाने और जेल की बेड़ियाँ टूटने के प्रसंग का वर्णन किया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। पं. कृष्णदत्त ने श्रीमद्
कथा श्रवण करने के लिए मौजूद श्रोतागण।

भागवत मूलपाठ एवं पूजा अर्चन किया तथा सुप्रसिद्ध भजन गायक लवलेश द्विवेदी, विनीत त्रिवेदी पैड प्लेयर, तबला वादक शशांक ने भजनों के माध्यम से संपूर्ण पांडाल को भक्तिमय कर दिया। कथा परीक्षित श्रीमती शिव प्यारी श्री राम सिंह ने परिवार , रिश्तेदारों एवं इष्टमित्रों सहित कथा का रसपान किया, जिसमें रामलाल सिंह, रामसिया सिंह, ओम प्रकाश सिंह लाला , रामनरेश सिंह, श्याम मोहन धुरिया भाजपा नेता, रोहित द्विवेदी पत्रकार, कुलदीप त्रिपाठी पत्रकार, बालेंद्र तिवारी पत्रकार, पंकज शुक्ला पत्रकार, संजय मिश्रा पत्रकार, सुरेश साहू पत्रकार, अनूप सिंह, राजू सिंह मुखिया, ग्राम प्रधान सुमित, आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages