नेत्र विभाग विशेषज्ञों ने किया मोतियाबिंद का आपरेशन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 14, 2026

नेत्र विभाग विशेषज्ञों ने किया मोतियाबिंद का आपरेशन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : आमजनमानस को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर चिकित्सीय स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय नेत्र विभाग के विशेषज्ञों द्वारा निरंतर मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्ह्ति कर उनका आपरेशन किया जा रहा है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के मार्गदर्शन में जनपद वासियों को गुणवत्तायुक्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य के दृष्टिगत संयुक्त जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ रमेश कुमार भारती एवं डॉ अरुण आर्या द्वारा परीक्षण कर मोतियाबिंद के रोगियों को चिन्हित करते हुए प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को उनका आपरेशन किया जा रहा है। जिसके तहत बीते शुक्रवार को


जिला चिकित्सालय की नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम द्वारा 19 मरीजों का इन्ट्रा ऑक्यूलर लेंस (आईओएल) पद्धति से मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। यह उपलब्धि चिकित्सालय में उपलब्ध उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी चिकित्सकों की प्रतिबद्धता एवं कुशल प्रशासनिक व्यवस्था को दर्शाती है, जिससे आमजन को समयबद्ध एवं प्रभावी स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित हो रहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages