लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कालेज में हुआ विदाई समारोह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 16, 2026

लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कालेज में हुआ विदाई समारोह

छात्रों को रोली टीका लगाकर दिया उपहार

फतेहपुर, मो शमशाद । लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कालेज पनी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें इंटरमीडिएट की छात्र-छात्राओं को रोली टीका लगाकर विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान छात्राओं में विद्यालय के प्रति मोह झलका। विदाई समारोह में विद्यालय के प्रबंधक विपिन बिहारी शरन ने छात्र छात्राओं को रोटी टीका लगाकर उन्हे उपहार भेंट किया जिससे छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधानाचार्य अभिताभ बिहारी शरन ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कठिन परिश्रम करते हुये परीक्षा में

छात्राओं को उपहार देकर विदा करतीं संरक्षिका। 

अच्छे अंक लाने के लिये प्रेरित किया। विद्यालय की संरक्षिका उपासना शरन ने छात्राओं को रोली टीका लगाकर विदाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरन सिंपल, कमलचंद वर्मा, आशीष मिश्रा, लीना श्रीवास्तव जुबेरिया खातून, खुशनुमा, प्रतिभा, सर्वेश श्रीवास्तव, अब्दुल कुददुश, रवि गुप्ता सुरेन्द्र पाठक मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages