खेती-किसानी के गुर सीखने कृषि विवि जबलपुर जाएंगे किसान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 16, 2026

खेती-किसानी के गुर सीखने कृषि विवि जबलपुर जाएंगे किसान

कृषि अधिकारियों ने 64 कृषकों के दल को प्रशिक्षण के लिए किया रवाना 

बांदा, के एस दुबे । सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्टेंशन योजना के तहत राज्य के बाहर प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आधुनिक कृषि के गुर सीखने के लिए 64 कृषकों का दल सात दिवसीय भ्रमण पर जवाहर लाल नेहरू कृषि विवि जबलपुर के लिए रवाना हुआ। इस दल को उप कृषि निदेशक, परियोजना निदेशक, उपायुक्त, राष्ट्रीय आजीविका मिशन व जिला कृषि अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उप कृषि निदेशक डॉ. अभय कुमार सिंह यादव ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू कृषि विवि जबलपुर मप्र के लिए रवाना हुआ कृषकों का दल वहां पर खरपतवार अनुसंधान निदेशालय जबलपुर एवं कृषि विज्ञान केंद्र रीवा, कटनी व

हरी झंडी दिखाकर किसानों को रवाना करते हुए कृषि अधिकारी 

जबलपुर में कृषि संबंधी प्रशिक्षण एवं दृश्य दर्शन करेंगे, साथ ही विकसित एकीकृत कृषि प्रणाली मॉडल के विषय में विस्तृत जानकारी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्राप्त करेंगे, साथ ही कृषि की आधुनिक तकनीकों जैसे कृत्रित बुद्धिमत्ता का कृषि में उपयोग, जैविक खाद बनाने की विधिया, आधुनिक मशीनिकरण का कृषि में प्रयोग, खाद प्रसंस्करण, कृषि वानिकी एवं उद्यान आदि विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात प्रशिक्षित कृषक अपने क्षेत्र में प्रसार कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिससे जनपद में कृषि की उत्पादकता में वृद्धि संभव हो सके। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक राजेश, उपायुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन भईनलाल एवं जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages