मनरेगा का नाम बदलकर गरीबों के अधिकारों का सरकार ने किया हनन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 14, 2026

मनरेगा का नाम बदलकर गरीबों के अधिकारों का सरकार ने किया हनन

पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित

बांदा, के एस दुबे । स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि यूपीए वन की सरकार के समय महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए, गरीबों के उत्थान के लिए मनरेगा योजना का शुभारंभ किया गया था, जिसमें 100 दिन काम की गारंटी निहित थी, काम न मिलने की दशा पर गरीबों को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का भी प्रविधान था लेकिन केन्द्र में काबिज भाजपा सरकार ने नाम बदलने के साथ साथ योजना के स्वरूप को बदलने का घृणित कुचक्र रचा गया जो गरीबों के अधिकारों का हनन है, कांग्रेस पार्टी पूरे भारत देश में

प्रेस वार्ता को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित।

तीन जनवरी से व्यापक स्तर पर आंदोलनरत है, गरीबों के अधिकारों की यह लड़ाई कांग्रेस निरन्तर जारी रखेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि आगामी 17 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में लाखों की संख्या में कांग्रेस जन लखनऊ पहुंचकर विधानसभा का घेराव सरकार को जगाने के लिए किया जाएगा, जिसमें जिले से हजारों की संख्या में कांग्रेस जन अपने-अपने साधन से पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, जिला महामंत्री मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जिला प्रवक्ता राजेश कुमार गुप्ता पप्पू, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages