फरियादियों की समस्याओं का गंभीरता के साथ निस्तारण करने के निर्देश
चिल्ला थाने का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया, व्यवस्था सुधारने की कही बात
बांदा, के एस दुबे । जनपद के सभी थानों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए उनका निराकरण कराया। समाधान दिवस के बाद डीएम ने चिल्ला थाने का निरीक्षण भी किया। एएसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने भी संपूर्ण समाधान दिवस में थानों में बैठकर जनसुनवाई की। जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता मे संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना चिल्ला में किया गया। जहां डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इसके बाद उन्होंने थाने का निरीक्षण
![]() |
| चिल्ला थाने का निरीक्षण करतीं डीएम जे. रीभा। |
किया।डीएम ने संपूर्ण थाना समाधान दिवस में समस्या सुनते हुए दो पक्षों की ग्राम बगिया में विवाद और जमीन कब्जा किए जाने की शिकायत पर लेखपाल, कानूनगो एवं पुलिस की टीम को मौके पर भेज कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने फरियादी अनीता की जमीन पर पैमाइश किए जाने के संबंध में लेखपाल को मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने थाना चिल्ला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने कंप्यूटर कक्ष,आरक्षी बैरक व कार्यालय का निरीक्षण करते हुए थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण में उन्होंने त्यौहार व मुकदमा रजिस्टर समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, अपराध रजिस्टर आदि का निरीक्षण करते हुए समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम अपराध रजिस्टर आठ व एनसीआर रजिस्टर तथा शस्त्र रजिस्टर का जनता से निरीक्षण करते हुए ग्रामों में अपराध की स्थिति के बारे में जानकारी ली। डीएम ने निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने के रजिस्टर तथा अनुसूचित जाति जनजाति उत्पीड़न रजिस्टर आदि का निरीक्षण करते हुए शौचालय एवं मैस का भी निरीक्षण कर शौचालय में सफाई कराए जाने की निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति की भी जानकारी लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष अर्पित पांडे सहित अन्य पटल सहायक पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। एडिशनल एसपी शिवराज ने अतर्रा, बदौसा, फतेहगंज थाने में पहुंचकर समाधान दिवस पर जनसुनवाई की। कई शिकायतों का एएसपी ने मौके पर निस्तारण भी किया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षकों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समय से निस्तारण कराएं। सहायक एसपी मेविस टॉक ने कोतवाली नगर में पहुंचकर जनसुनवाई की। उनके समक्ष कुल 3 शिकायते आई। जिसमें से एक शिकायत का सहायक एसपी ने मौके पर निस्तारण किया। शेष निस्तारण के लिए उनके द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने मरका थाने में पहुंचकर जनसुनवाई की। यहां कुल चार शिकायतें आई। जिस पर सीओ ने प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश पटेल को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने सर्किल के कालिंजर थाने में जनसुनवाई की। सीओ सदर राजवीर सिंह गौर ने जसपुरा थाना पहुंचकर समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनी। साथ ही उनका निराकरण कराया। इसी तरह जनपद के सभी थानों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जहां पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनी।


No comments:
Post a Comment