गढ़चपा में विकास की आंधी- ढाई किलोमीटर सड़क के निर्माण को 138.96 लाख रुपये स्वीकृत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 2, 2026

गढ़चपा में विकास की आंधी- ढाई किलोमीटर सड़क के निर्माण को 138.96 लाख रुपये स्वीकृत

विधायक निधि से सड़क परियोजना को मंजूरी 

बनेगा पतेरिया-पहरतरा-भुनजवन मार्ग

मानिकपुर/चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । गढ़चपा क्षेत्र में विकास की रफ्तार अब सिर्फ कागजों में नहीं, जमीन पर दौड़ती नजर आ रही है। वर्षों से उपेक्षित पतेरिया से पहरतरा होते हुए भुनजवन डेरा तक की संपर्क सड़क को आखिरकार स्वीकृति मिल गई है, और इसके साथ ही गांवों में उम्मीदों का नया सवेरा उतर आया है। 138.96 लाख रुपये की लागत वाली इस सड़क परियोजना में 69 लाख रुपये की पहली किस्त लोक निर्माण विभाग को मिल चुकी है, जिससे निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की संभावना है। यह महज एक सड़क नहीं, बल्कि उन ग्रामीणों की सांसों को राहत देने वाला रास्ता है जो बरसात में कीचड़ और कटाव के बीच जिंदगी ढोने को मजबूर थे। जिला पंचायत सदस्य

जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से चर्चा करते विधायक मानिकपुर

अनीता सिंह बघेल, अर्जुन सिंह बघेल और विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी के संयुक्त प्रयासों ने इस लंबे संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल मिंटू सिंह के नेतृत्व में विकास की यह रफ्तार अब क्षेत्र की पहचान बनती दिख रही है। किसानों के खेत, छात्रों के स्कूल और आमजन की रोजमर्रा की जरूरतेंकृअब सब कुछ इस सड़क से जुड़कर आसान होने जा रहा है। ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी सिर्फ एक परियोजना की नहीं, बल्कि अपने उज्जवल भविष्य की झलक है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages