बाबा साहेब के सम्मान पर संकट, बनाडी गांव में भुगतान न होने से रुका सौंदर्यीकरण कार्य - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 2, 2026

बाबा साहेब के सम्मान पर संकट, बनाडी गांव में भुगतान न होने से रुका सौंदर्यीकरण कार्य

जयंती से पहले अधूरा सम्मान? 

विवाद में फंसा सौंदर्यीकरण अभियान 

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम बनाडी में संविधान निर्माता डॉ बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद, 14 अप्रैल से पहले कार्य पूरा करने की समयसीमा मजदूरी भुगतान के विवाद में उलझती नजर आ रही है। ग्रामसभा के बजट से चल रहे इस कार्य में पिलर खड़े कर लेंटर डाला जा रहा है, लेकिन मजदूरों का आरोप है कि कई दिनों से पसीना बहाने के बावजूद उन्हें उनकी मेहनत की कीमत नहीं मिली। प्रधान सचिव पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए मजदूरों ने साफ चेतावनी दी है कि बकाया भुगतान के बिना वे आगे काम नहीं करेंगे। इससे प्रशासनिक मंशा और

 बाबा साहेब के सम्मान पर संकट, बनाडी गांव में भुगतान न होने से रुका सौंदर्यीकरण कार्य 

जमीनी हकीकत के बीच गहरी खाई उजागर हो रही है। उधर, ग्रामीणों में भी रोष है कि यदि बाबा साहेब की जयंती से पहले यह कार्य अधूरा रह गया, तो यह पूरे गांव के लिए शर्मिंदगी का विषय होगा। अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह कब हरकत में आता है और क्या समय रहते मजदूरों को न्याय दिलाकर इस सम्मानजनक कार्य को पूरा करा पाता है या नहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages