खोहर में गूंजा शिक्षा का बिगुल
हर बच्चा स्कूल का संकल्प बना जनआंदोलन
बरगढ़/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय खोहर में गुरुवार को शिक्षा का उत्सव कुछ ऐसा सजा कि पूरा गांव जागरूकता के रंग में रंग गया। वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने स्पष्ट शब्दों में कहा- शिक्षा ही जीवन का मूल आधार है, और अभिभावकों को बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का संकल्प दिलाया। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण दत्त पांडे के निर्देशन में कार्यक्रम ने केवल पुरस्कार तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि शिक्षा के प्रति जनजागरण का रूप ले लिया। विद्यालय द्वारा प्रत्येक कक्षा के सर्वाधिक उपस्थित विद्यार्थियों को सम्मानित कर अनुशासन और नियमितता का
![]() |
| पुरस्कार के बाद चहकते बच्चे |
संदेश दिया गया। इसी क्रम में स्कूल चलो अभियान के तहत निकली रैली ने गांव की गलियों में नई चेतना भर दी- हाथों में तख्तियां, जुबां पर नारे और दिल में शिक्षा का सपना। हर बच्चा स्कूल जाए के गूंजते स्वर ने माहौल को प्रेरणादायी बना दिया। शिक्षक नेता आलोक कुमार गर्ग ने शिक्षा को मौलिक अधिकार बताते हुए हर बच्चे के नामांकन का लक्ष्य दोहराया। ग्राम प्रधान राम नरेश पाल सहित ग्रामीणों ने भी इस अभियान को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में संचारी रोग नियंत्रण रैली निकालकर स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूकता फैलाई गई, जिससे यह आयोजन शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक चेतना का भी प्रतीक बन गया। कार्यक्रम में शिक्षक
![]() |
| बच्चों को पुरस्कार देते एसडीएम |
वीरभान सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मऊ, तुरगमा के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश सिंह, अध्यापक राहुल दीप सिंह, कंपोजिट विद्यालय की किटहाई के प्रधानाध्यापक दानिश मियां रिजवी, प्राथमिक विद्यालय खोहर के प्रधानाध्यापक सुमित मिश्रा, विद्यालय बर्दवान के पूर्व के प्रधानाध्यापक अजय नाथ, शिक्षामित्र कुबेर द्विवेदी, शिक्षामित्र उमाकांत पांडे, कंपोजिट विद्यालय मढ़ा के अध्यापक आशीष त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
.jpeg)


No comments:
Post a Comment