50 दिन में सुंदर नगर बनेगा बांदाः ईओ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 26, 2026

50 दिन में सुंदर नगर बनेगा बांदाः ईओ

स्वच्छता सर्वेक्षण सूची में स्थान पाने को शुरू अभियान

सड़क में कचरा फेंकने वालों पर लगेगा जुर्माना

बांदा, के एस दुबे  । बांदा नगर को साफ स्वच्छ रखने के लिये नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने खुद कमान संभालते हुये नगर की सड़कों को 50 दिन के अंदर स्वच्छ करके जनपद का नाम स्वच्छता सर्वेक्षण सूची में स्थान पाने के लिये मुहिम तेज कर दी गयी है। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी श्रीचन्द्र ने स्वच्छता सर्वेक्षण सूची में स्थान पाने के लिये बांदा नगर की सड़कों को पूरी तरह से साफ सुथरा करने के इरादे से खुद सड़कों पर उतर पड़े है। ईओ श्रीचन्द्र ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के चलते 50 दिन के अदंर बांदा नगर की सड़कों को कचरा मुक्त किया जाये और सुंदर नगर बनाये जाने का पूरा प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्षा मालती बासू ने भी नगर वासियों से अपील करते हुये कहा कि नगर पालिका के इस अभियान में अपना सहयोग देकर अपने नगर को साफ सुथरा बनाने में हमारा सहयोग करें। 


ईओ ने कहा कि रोड़ों पर कूड़ा डालने वाले लोगों पर जुर्माने आदि की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की गाड़ियां घर-घर जाकर कूड़ा को एकत्र करने का काम करती है। नगर वासियों को नगर पालिका का सहयोग करें और सुबह  के समय कचरा उठाने के लिये आने वाली गाड़ी में कचरा डालकर नगर को साफ सुथरा रखने में हमारी मदद करें। उन्होंने आगे कहा कि नगर पटरियों में अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है, जिसको भी हटवाया जायेगा। आज सिविल लाइन, डीएम कालोनी, स्वराज कालोनी में नगर पालिका का सफाई अभियान चला।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages