लाइन झाँसी में महिला रिक्रूट आरक्षियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 26, 2026

लाइन झाँसी में महिला रिक्रूट आरक्षियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश झांसी के पुलिस लाइन, झाँसी में आरक्षी पुलिस सीधी भर्ती 2025-2026 के अंतर्गत प्रशिक्षित महिला रिक्रूट आरक्षियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह तथा जिलाधिकारी झाँसी श्री गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति सहित जनपद के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा नवप्रशिक्षित महिला आरक्षियों द्वारा शानदार परेड प्रस्तुत कर उन्हें सलामी दी गई। परेड के दौरान महिला रिक्रूट्स ने अपने अनुशासन, शारीरिक दक्षता, समन्वय एवं प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसकी सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा सराहना की गई।


प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला आरक्षियों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गई। अपने संबोधन में अधिकारियों ने महिला आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया, साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह के दौरान देशभक्ति एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। यह दीक्षांत परेड न केवल प्रशिक्षण की सफल पूर्णता का प्रतीक है, बल्कि पुलिस बल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एवं नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। नवप्रशिक्षित महिला आरक्षियाँ भविष्य में जनपद की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया गया। दीक्षांत परेड के दौरान परेड टोली का नेतृत्व कुशल एवं अनुशासित ढंग से निम्न रिक्रूट आरक्षियों द्वारा किया गया, जिनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने समारोह रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages