नगर पालिका को हस्तांतरित की गई तुलसी नगर आवासीय योजना
बांदा, के एस दुबे । बांदा विकास प्राधिकरण के द्वारा तुलसी नगर आवासीय योजना को नगर पालिका परिषद को सौंपे जाने को लेकर 73 वीं बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष जे.रीभा के द्वारा प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गयी। तुलसी नगर आवासीय योजना में कुछ कार्य भी कराये जाने हैं, जिसके बारे में नगर पालिका को अवगत कराया गया, निर्माण कार्य के लिये प्रस्तावित धन का हस्तांतरण 74 वीं बोर्ड बैठक में किया जायेगा। बांदा विकास प्राधिकरण की 73 वीं बोर्ड बैठक में अवगत कराया गया कि उ०प्र० नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 34 के अन्तर्गत विकास प्राधिकरणों को उनके द्वारा विकसित की गयी कालोनियों को
स्थानीय निकायों तथा जल संस्थानों को हस्तान्तरित किये जाने का प्राविधान है। जिस हेतु बांदा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित तुलसी नगर आवासीय योजना को नगर पालिका परिषद बांदा को हस्तान्तरण किया जाना है। योजना को नगर पालिका परिषद, बांदा को हस्तान्तरित किये जाने की स्वीकृति बांदा विकास प्राधिकरण की 73वीं बोर्ड बैठक में प्रदान की गयी है। तुलसी नगर आवासीय योजना में कुछ स्थानों पर मरम्मत/जीर्णाेद्धार आदि का कार्य कराया जाना है । तैयार प्राक्कलन में 533.54 लाख की धनराशि का खर्च आना है जिस पर नगर पालिका परिषद, बांदा को वित्तीय वर्ष 2026-27 में रू0 300.00 लाख की धनराशि हस्तान्तरित की जायेगी। अवशेष धनराशि उपभोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के उपरान्त उपलब्ध करा दी जायेगी जिसकी स्वीकृति जिलाधिकारी/ उपाध्यक्ष जे0 रीभा द्वारा दी गयी।


No comments:
Post a Comment