15 अप्रैल तक किसान पहचान पत्र बनाने का चलेगा अभियान
बाँदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा ने शासन के निर्देशानुसार फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) को विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए अनिवार्य किया गया है, उन्होंने जनपद के समस्त कृषकों से कहा है कि वह अपना किसान पहचान पत्र अवश्य बनवायें। इस पहचान पत्र के बिना शासन की योजनाओं का लाभ नही मिल पायेगा, यह पहचान पत्र अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार 06 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2026 तक फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) बनाये जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया है कि किसान पहचान पत्र बनवाने के लिए तहसील मे सम्बन्धित लेखपाल, पंचायत सहायक तथा कामन सर्विस सेन्टर (जनसुविधा केन्द्र) एवं कृषि विभाग से संम्पर्क कर सकते है। उन्होंने बताया है कि तहसील में लेखपाल से संम्पर्क कर किसान पहचान पत्र बनवा सकते हैं, इसी प्रकार ब्लाक स्तर पर पंचायत सहायक से संम्पर्क कर किसान पहचान पत्र बनाये जायेंगे। उन्होंने बताया है कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग भारत सरकार द्वारा भविष्य में प्रदान की जाने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किश्तों को उन्ही कृषकों को प्रदान किया जायेगा, जिनके किसान पहचान पत्र जारी किये गये हैं। अतः अधिक से अधिक किसान अपना किसान पहचान पत्र अवश्य बनवा लें।


No comments:
Post a Comment