विद्युत आपूर्ति में बाधा बिल्कुल बर्दाश्त नहींःमंत्री रामकेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 9, 2026

विद्युत आपूर्ति में बाधा बिल्कुल बर्दाश्त नहींःमंत्री रामकेश

विद्युत अधिकारियों को मंत्री ने दिये कड़े निर्देश

बांदा, के एस दुबे  । उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग रामकेश ने आज जनपद के विद्य़ुत विभाग के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक की, बैठक के दौरान मंत्री रामकेश ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि आंधी, पानी की वजह से कई विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुये हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है, पोल टूटने और बाधित हो बिजली व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराया जाये।मंत्री रामकेश ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समयबद्ध तरीके से जनपद के ग्रामीण, कस्बाई एवं नगरीय क्षेत्रों का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त


विद्युत खंभों एवं टूटे हुए तारों की शीघ्र मरम्मत कराएं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि विद्युत आपूर्ति निर्धारित रोस्टर के अनुसार सुचारु रूप से बहाल हो। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कार्यों में लापरवाही बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages