जिले का छात्र चमका, जेईई मेन्स में 97.53 परसेंटाइल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 21, 2026

जिले का छात्र चमका, जेईई मेन्स में 97.53 परसेंटाइल

आरएस एक्सेल स्कूल में प्रधानाचार्य ने छात्र का कराया मुंह मीठा

फतेहपुर, मो शमशाद । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित आईआईटी जेईई (मेन्स) 2026 के परिणाम में जनपद के होनहार छात्र रूद्रशंकर गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.53 परसेंटाइल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर है। रूद्रशंकर गुप्ता आरएस एक्सेल इंग्लिश एकेडमी के कक्षा 12 (सत्र 2025-26) के छात्र हैं। उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा में भी बेहतरीन संतुलन बनाते हुए यह सफलता अर्जित की। विषयवार प्रदर्शन में उन्होंने फिजिक्स में 97.43 परसेंटाइल, केमिस्ट्री में 96.55 परसेंटाइल तथा मैथ्स में 94.67 परसेंटाइल प्राप्त किए। रूद्रशंकर के पिता रमाशंकर गुप्ता एवं माता पूनम गुप्ता ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन का ही

छात्र का मुंह मीठा कराते प्रधानाचार्य।

यह परिणाम है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक मयूर गुप्ता ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे छात्र बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त कर सकें। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने रूद्रशंकर और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को बोर्ड के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर विद्यालय की सिविल लाइन शाखा की प्रधानाचार्या वीना श्रीवास्तव, संरक्षक अमित श्रीवास्तव सहित फिजिक्स विशेषज्ञ रिषभ त्रिपाठी, केमिस्ट्री विशेषज्ञ अरविंद पांडेय, मैथ्स विशेषज्ञ राजेश मिश्रा और बायो विशेषज्ञ डॉ. संदीप शुक्ला समेत समस्त स्टाफ ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages