बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परसौली गांव में खेतों से गेहूं कटराकर ट्रैक्टर ट्राली द्वारा घर लेकर जाते समय गेहूं से भरी ट्राली पलटी पति पत्नी घायल हो गए। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परसौली गांव निवासी लवलेश राजपूत व उसकी पत्नी गौरा रविवार की सुबह बजे अपने खेतों से गेहूं कतरा कर ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं लोड करने के बाद अपने घर लेकर जा रहे थे, तभी अचानक ट्रैक्टर ट्राली का संतुलन बिगड़ने से गेहूं से भरी ट्रॉली खेतों में
पलट गई। जिसमें सवार लवलेश राजपूत व उसकी पत्नी गौरव दब गई। जैसे ही आसपास के किसानों ने देखा तो दबे दोनों पति-पत्नी को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। वही ग्रामीणों ने बताया कि बड़ा हादसा होने से टल गया।


No comments:
Post a Comment