पच्चीस हजार के इनामिया वांछित गैंगस्टर अभियुक्त को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 19, 2026

पच्चीस हजार के इनामिया वांछित गैंगस्टर अभियुक्त को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

बांदा, के एस दुबे । बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में गिरोह बनाकर चोरी, लूटपाट ,नकबजनी तथा हत्या का प्रयास आदि घटनायें कारित करने वाले गैंगस्टर एक्ट के 25 हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त को थाना नरैनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है । अभियुक्त गैंग बनाकर अपने अन्य साथियों के साथ, चोरी नकबजनी आदि की घटनाओं को अंजाम देता था जिसके सम्बन्ध में थाना नरैनी में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहा था । पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा अभियुक्त की


जल्द गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था ,जिसे थाना नरैनी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम प्रसिद्धपुर राजापुर पहाड़ी मार्ग चित्रकूट से गिरफ्तार किया गया । बता दे कि पूर्व में गैंग के एक अन्य सदस्य रवि पुत्र रामचन्द्र निवासी राजनगर थाना नरैनी जनपद बांदा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । गिरफ्तार अभियुक्त अरूण पुत्र दशरथ निवासी ग्राम प्रसिद्धपुर थाना राजापुर पहाड़ी जनपद चित्रकूट जिसके कई मुकदमे आपराधिक इतिहास पंजीकृत अभियोग दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में संदीप तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना नरैनी उपनिरीक्षक कल्बे अब्बास खां हेड कांस्टेबल महेश कुमार, कांस्टेबल अनूप कुमार मिश्रा मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages