बांदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में एक रिहायशी मकान में चोरी की घटना का मात्र छ घंटे में पुलिस ने चोरी का खुलासा कर महारत हासिल की ।पुलिस के द्वारा चोर को पकड़ने में की गई कार्यवाही से पीडित परिवार में खुशी छायी है। पकडे गये अभियुक्त के कब्जे से करीब 03 कुंतल वजन की लोहे की पुरानी तिजोरी बरामद ।
बीती रात कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज के रहने वाले व्यंकटेश करण मेहता द्वारा 18 अप्रैल को सेठ जी का बाड़ा अलीगंज स्थित अपने पुराने मकान में चोरी होने के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी जिसके सम्बन्ध में कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर टीम गठित करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त लल्लू पुत्र रामकेश निवासी अलीगंज को खूंटी चौराहे से सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्त की निशादेही पर चोरी की गई करीब 03 कुंतल वजन की लोहे की पुरानी तिजोरी बरामद की गई है।


No comments:
Post a Comment