खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । शासन के नामित तीन सभासदों को बुधवार को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह नगर पंचायत परिसर स्थित अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह सभागार में आयोजित किया गया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने कमला दुबे, ज्ञानेंद्र गुप्ता, राहुल गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में खागा विधायक कृष्णा पासवान, नगर पंचायत चेयरमैन गीता सिंह, अधिशासी अधिकारी देवहूति पांडेय, पूर्व चेयरमैन
![]() |
| शपथ ग्रहण करते नामित सभासद। |
संतोष गुप्ता, डॉक्टर अजय गुप्ता, दुर्गा शंकर गुप्ता, बृजेश सिंह, विमलेश पांडेय और धर्मेंद्र सिंह सहित कई निर्वाचित सभासद मौजूद रहे। नामित सभासदों के शपथ ग्रहण के साथ ही नगर पंचायत की पूरी कार्यकारिणी अब पूर्ण हो गई है। इस अवसर पर सभी ने विकास कार्यों को गति देने और खागा को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।


No comments:
Post a Comment