वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई के निधन पर व्यक्त की गई शोक सँवेदना
बांदा, के एस दुबे । जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, स्टेशन रोड, बांदा में आज कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई जी के निधन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दुःख व हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए अपनी नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके दुःखद निधन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि "कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई जी का आज बुधवार को निधन हो गया। उनका जन्म दिनांक 01 जनवरी 1932 को बांदा के छावनी मोहल्ला स्थित गणेश राइस व दाल मिल में हुआ था, उनका बांदा से आजीवन आत्मीय लगाव रहा। वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवम् उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भी थीं। बताते चलें कि मोहसिना किदवई जी पूर्व केंद्रीय मंत्री रही हैं। वह कांग्रेस की कद्दावर नेता रही हैं। 94 वर्ष की पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन नोएडा के मेट्रो अस्पताल में आज बुधवार सुबह हुआ है।
पूर्व मंत्री के दामाद रजीउर रहमान किदवई का कहना है कि वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। उन्होंने राजीव गांधी की सरकार में महत्वपूर्ण विभागों को संभाला था। कई बार लोकसभा ही नहीं राज्यसभा की सदस्य भी रह चुकी हैं। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई जी ने राजीव गांधी की सरकार में महत्वपूर्ण विभाग संभाले। आज निजामुद्दीन के कब्रिस्तान में शाम करीब 5:30 PM बजे उनका अंतिम संस्कार का कार्यक्रम है।" शोक सभा में जिला महासचिव शोएब रिजवी, जिला वक्ता राजेश कुमार गुप्ता पप्पू, राजबहादुर गुप्ता, इरफान खान सभासद, अशरफ उल्ला खान रम्पा, छेदीलाल धुरिया, लालबाबू राजपूत, के पी सेन, शब्बीर सौदागर, सुखदेव गांधी, अली बख्श, सैय्यद वारिस अली सहित अनेकों कांग्रेस जनों ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


No comments:
Post a Comment