कानपुर, प्रदीप शर्मा - आज हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका केशव नगर में भगवान का पूजन, अभिषेक एवं सुंदरकांड का पाठ भक्तों द्वारा बड़े भाव से किया गया।जन्मोत्सव के भजनों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। आज के शुभ अवसर भगवान रामेष्ट धाम की प्रेरणा से नगर के वरिष्ठ संगीतज्ञ श्री विजय सिंह जी जो राष्ट्रीय उत्कृष्ट संगीत शिक्षक सम्मान से सम्मानित होने के साथ ही विश्व में ख्याति प्राप्त लेखक, गायक, संगीतकार स्वर्गीय रविन्द्र जैन जी के शिष्य है ने निःशुल्क संगीत कक्षा का शुभारंभ किया। समिति के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि श्री विजय सिंह जी भारतीय संगीत के प्रचार और प्रसार के लिए निरंतर प्रयास करते रहते हैं भारतीय वाद्ययंत्र, गायन, लोक गीत,भजन,सुगम संगीत, आदि विधा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने
मोबाइल से बच्चो को दूर करने का इनका प्रयास सराहनीय है। आज कई बच्चों एवं महिलाओं ने संगीत सीखने हेतु अपना नाम पंजीकृत कराया। आयोजन में प्रमुखरूप से समिति के अध्यक्ष श्री जयराम दुबे,श्याम बिहारी शर्मा, अशोक शुक्ला, नीरज शर्मा, आर के त्रिपाठी, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, सी बी मिश्रा, बी के बाजपेई, राजेश्वरी दुबे ,जया त्रिपाठी,पूनम कुमार,मोहनी बाजपेई आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment