सर्व समाज के कल्याण के लिए बहुजन समाज पार्टी करती है काम - शिवबाबू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 19, 2026

सर्व समाज के कल्याण के लिए बहुजन समाज पार्टी करती है काम - शिवबाबू

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि  । बहुजन समाज पार्टी व मीडिया बंधु चित्रकूट के तत्वावधान में रविवार को ग्राम पंचायत कुचारम में शिवबाबू वर्मा एडवोकेट जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्षता में भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी मुख्य अतिथि लालाराम अहिरवार, विशिष्ट अतिथि बलदेव प्रसाद वर्मा, मुख्य सेक्टर प्रभारी चित्रकूट धाम मंडल बांदा चंद्रभान सिंह पटेल, पूर्व विधायक मऊ मानिकपुर अवधेश कुमार दिनकर, मुख्य सेक्टर प्रभारी चित्रकूट धाम मंडल बांदा मान सिंह कुशवाहा, जिला जोन इंचार्ज चित्रकूट रावेंद्र कुमार वर्मा व जिला जोन इंचार्ज चित्रकूट मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर तथा बहुजन महापुरुषों के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तथा बहुजन महापुरुषों के जीवन संघर्ष, जीवन परिचय एवं उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की गई तथा आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बहुजन समाज पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के विषय में उपस्थित जन समूह को अवगत कराया गया। 


बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी मुखिया मायावती बाबा साहेब के सपनों को पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण की असली हकदार शोषित व उपेक्षित वगों में भी खासकर सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक रुप से लगातार पछाडे़ जा रहे एससी, एसटी व ओबीसी समाज की महिलाओं की अलग से आरक्षण की व्यवस्था की जाए साथ ही महिला आरक्षण के मामले को संकीर्ण दलगत राजनीति से दूर रखते हुए जल्द से जल्द से लागू किया जाए। इस कार्यक्रम में कौशलेंद्र कुमार वर्मा, सोनपाल वर्मा, फूल कुमार वर्मा, राज बहादुर निषाद, तीरथ पटेल, प्रखर पटेल, भरत पटेल, प्रधान कुचारम, अमरदीप कुशवाहा, संतराम, राजेश रैकवार, शंकर बाबा, सुरेंद्र सिंह खंगार, फूलचंद खंगार, ज्ञान सिंह पटेल, वीरेंद्र कुमार, शिवबरन वर्मा, मेहरबान प्रताप, रामनरेश वर्मा, वरुण कुमार वर्मा, संतोष कुमार वर्मा, ज्ञान सिंह पटेल, सुनील पटेल, रिंकू सिंह पटेल, जगदीश यादव, अमरेंद्र विक्रम विक्रांत यादव, बृजमोहन वर्मा, आकाश कुशवाहा, उमेश वर्मा, इंद्रेश कुमार वर्मा, राम लखन निषाद, जमुना पाल, विनय कुमार पाल, संतोष कोटेदार, सहित पार्टी के सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता व अन्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages