भारत के शौर्य स्वरूप को दर्शाने वाला एपीसोड: अन्नू श्रीवास्तव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 26, 2026

भारत के शौर्य स्वरूप को दर्शाने वाला एपीसोड: अन्नू श्रीवास्तव

भाजपाईयों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

फतेहपुर, मो शमशाद । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भारत के सामरिक स्वायत्तता को लेकर सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम जैसे महत्वपूर्ण विषय का उल्लेख किया गया। उन्होने कहा कि देश के वैज्ञानिक सामथ्र्य, अनुसंधान उत्कृष्टता एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई प्रेरणा देने वाले हैं, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा मनकी बात कार्यक्रम के 133 वें संस्करण को विधानसभा बिंदकी के अंतर्गत बूथ संख्या 329, कोराई में कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ श्रवण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देश के विकास, जनभागीदारी, नवाचार, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता एवं समाज के विभिन्न प्रेरणादायी विषयों पर अपने विचार साझा किए। उनके प्रेरक उद्बोधन से उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों

पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते भाजपाई।

में राष्ट्र निर्माण के प्रति नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है। तमिलनाडु के कलपक्कम में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर द्वारा क्रिटिकेलटी को हासिल करना, राष्ट्र की तकनीकी क्षमता, अनुसंधान कौशल और न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि का जीवंत प्रमाण है। सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम के आगे बढ़ने से न केवल ऊर्जा, औद्योगिक विकास और स्वास्थ्य क्षेत्र सशक्त हो रहे हैं, बल्कि कृषि एवं नवाचार के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत का नागरिक परमाणु कार्यक्रम, राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि आज के एपिसोड में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2027 की भारत की जनगणना के पूर्ण डिजिटलीकरण पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में जिला संयोजक के रूप में जिला उपाध्यक्ष नीरज सिंह द्वारा दायित्व निर्वहन किया गया। जिले के सभी बूथों, शक्ति केंद्र के साथ ही मंडलों व जिला पदाधिकारियों के साथ ही आम नागरिकों द्वारा कार्यक्रम को सुना व देखा गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages