प्राइवेट विद्यालयों के खिलाफ मोर्चा खोलेगा पूर्व सैनिक संगठन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 26, 2026

प्राइवेट विद्यालयों के खिलाफ मोर्चा खोलेगा पूर्व सैनिक संगठन

जल्द ही डीएम-एसपी से मिलकर दिया जाएगा ज्ञापन

फतेहपुर, मो शमशाद । पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की महिला शाखा की बैठक दक्षिणी गौतम नगर में सुमन सिंह मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम पद्म विभूषण से सम्मानित पाश्र्व गायिका आशा भोसले को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने बताया कि प्राइवेट विद्यालयों में हर प्रकार से लूट की जा रही है। चाहे वह स्कूल यूनिफॉर्म हो कॉपी किताबों का मामला हो या विद्यालय ले जाने के लिए प्राइवेट बसों का मामला हो। काफी विद्यालयों की बसों की स्थिति इतनी जर्जर और खराब है तथा जो उनके ड्राइवर हैं उनको गाड़ी चलाने का कितना अनुभव है इस पर कोई ध्यान नहीं देता और दलालों से ड्राइविंग लाइसेंस किसी भी प्रकार से बनवाया जा सकता है यह तो जग जाहिर है। इसके अतिरिक्त प्राइवेट बसों में क्षमता से

बैठक को संबोधित करतीं महिला जिलाध्यक्ष जागृति तिवारी।

ज्यादा विद्यार्थियों को खड़े होकर भी जाना पड़ता है। बसों की फिटनेस का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जाता। न ही उनका पॉल्यूशन चेक होता है न ही आरटीओ ऑफिस से फिटनेस। इसके अलावा तमाम विद्यालय छोटी-छोटी वैन में बच्चों को ठूंस ठूंस कर भरा जाता है। उनके बैग गाड़ी के ऊपर लाद दिए जाते हैं और बच्चों की गोद में बच्चे बैठा दिए जाते हैं। यहां तक कि कई विद्यालय तो घर से विद्यालय तक ई-रिक्शा से बच्चों को बुलाते हैं जोकि छोटे-छोटे बच्चों के साथ घोर अन्याय है। चैराहे पर तैनात पुलिस वाले भी अपनी आंखें बंद करके ऐसी गाड़ियों का चलन तक नहीं करते। शीघ्र ही इस प्रकरण को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त महिलाओं की समस्या सुनी गई और उनका निराकरण करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर मधुलता यादव, नीलम देवी, साधना सिंह, सुनिशा यादव, सरोज शर्मा, सुमन सिंह एडवोकेट, पुष्पलता तिवारी, मंजूलता देवी, मीरा देवी, अर्चना गुप्ता आदि रही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages