बबेरू में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती कस्बे में निकाली गई भव्य शोभायात्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2026

बबेरू में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती कस्बे में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के मर्का तिराहा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई, जिसमें बाबा साहेब अंबेडकर जी की मूर्ति पर सभी राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी ने पहुंच कर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया है। जिसमें बांदा चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी, पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव, जयकरण श्रीवास सपा विधानसभा अध्यक्ष लाखन निषाद, नगर अध्यक्ष दिलीप सोनी ज्ञान सिंह वरुण यादव, अखिलेश पाल शनि पटेल विधायक शुभम कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचकर माल्यार्पण कर हर्षोल्लास के साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई, उसके बाद विधायक दिसंबर सिंह यादव के द्वारा आश्रम पद्धति विद्यालय पर पहुंचकर बच्चों को फल वितरण किया। 


उसके बाद मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे से जयकरण श्रीवास की अगुवाई में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष पर शोभायात्रा कस्बे में निकाली गई, जिसमें शोभा यात्रा में झांकी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, कांशीराम, छत्रपाल शाहू जी महाराज, सहित अन्य महापुरुषों की झांकी मौजूद रही, वहीं शोभायात्रा की शुरुआत अंबेडकर तिराहा से सुंदर कुआं ,पुरानी तहसील रोड, कमासिन रोड ,मुख्य चौराहा ,बांदा रोड ,नहर पटरी तिन्दवारी रोड औगासी रोड होते हुए पुनः अंबेडकर तिराहा में शोभा यात्रा का समापन किया गया। वही मुख्य चौराहे में शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए बांदा चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी, पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल जिला पंचायत सदस्य रजनी यादव के द्वारा स्वागत किया गया है, वहीं जलपान की जलपान की व्यवस्था कराई गई, वही शोभायात्रा में सुरक्षा को देखते हुए बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, कस्बा इंचार्ज मनीष शर्मा, उपनिरीक्षक निरीक्षक देवीदीन, विजय बहादुर सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages