सूने घर में 60 वर्षीय वृद्धा की चारपाई में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2026

सूने घर में 60 वर्षीय वृद्धा की चारपाई में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घटना के वक्त पति खेत पर गल्ले की कतराई करा रहा था ।

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । पैलानी थाना क्षेत्र के खपटिहा कला गांव के नया डेरा बस्ती में बीती रात्रि को सुदामा पत्नी मातादीन निषाद उम्र 60 वर्ष घर पर  अकेली थी सूने घर में देखकर अज्ञात हमलावरों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए यह घटना मोहल्ले की लड़की पूनम प्रतिदिन की तरह मातादीन के घर पर दूध लेने गई हुई थी जब उसने  मंगलवार को सुबह 10:00 बजे दरवाजा  खटखटाया तो नहीं खोला पूनम ने  बाउंड्री कूद कर देखा तो सुदामा चारपाई पर एक हाथ चारपाई  के नीचे व दोनों पैर चारपाई के नीचे लटक रहे थे पूनम ने गर्दन को हिलाया तो गर्दन से खून निकल गया जिससे वह भयभीत हो गई और उसने मोहल्ले में सूचना दी। घटना के समय


उसके पति मातादीन जो मरवा हार के अपने खेत मे कतराई कर रहे थे मातादीन जब घर पर आए तो पुलिस को सूचना दी  मौके में पहुंचे चौकी इंचार्ज हरिशरण सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। फारेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच कर साक्ष्य संकलित किया। मातादीन ने बताया कि पति पत्नि व बच्चा तीनो घर पर रहते थे मेरे कोई संतान नहीं है मैं अपने साले देवराज की लड़की संगीता के बच्चे गौरी शंकर को गोद लिए हुए था जिसकी परवसिस मैं करता था सोमवार के दिन बच्चा अपनी मां संगीता के पास चला गया था मातादीन ने बताया मेरे साले की लड़की की शादी मेरे भाई के लड़के अशोक के साथ संगीता की शादी हुई थी जिसका बच्चा मैं गोद ले लिया था मृतक के नाम 13 बीघा जमीन व मातादीन के नाम 12 बीघा जमीन थी मातादीन निषाद चंदवारा के इंटर कॉलेज में  चपरासी पद पर नियुक्त थे जो रिटायरमेंट होकर गांव पर किसानी व टेंट की दुकान का काम करते थे वह अपने रिंग  पर गेहूं की कतराई के लिए सोमवार की सुबह चले गए थे घर पर केवल पत्नी सुदामा थी सुदामा के साथ हाथापाई भी हुई है जिसमें तीन-चार मीटर की दूरी पर कई जगह चूड़ियां टूटी पड़ी हुई है उसके मुंह और कान से खून भी निकला हुआ है और गले में काले निशान खरोच के व गला दबाने के निशान बने हुए हैं जिससे हत्या की आशंका जताई है कि मेरी पत्नी की हत्या की गई है  मृतक के पति मातादीन  निषाद ने पुलिस को दी हुई तहरीर में हत्या की आशंका जताई है चौकी इंचार्ज हरिशरण सिंह ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages