अक्षय तृतीया पर ब्राह्मण चेतना सेवा संस्थान ने निकाली शोभा यात्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 20, 2026

अक्षय तृतीया पर ब्राह्मण चेतना सेवा संस्थान ने निकाली शोभा यात्रा

101 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

फतेहपुर, मो शमशाद । अक्षय तृतीया पर सोमवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। ब्राह्मण चेतना सेवा संस्था ने शोभा यात्रा निकाली और तांबेश्वर मंदिर में बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न कराया गया। शहर के तांबेश्वर मंदिर परिसर में ब्राम्हण चेतना सेवा संगठन के तत्वाधान में भगवान परशुराम जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह से ही समाज के लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। निर्धारित समय पर मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन किया तत्पश्चात आचार्यों ने वेद मंत्रों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना करवायी। उपस्थित जनसमुदाय ने भगवान परशुराम के जोशीले जयकारे लगाये जिससे समूचा वातावरण गुंजायमान हो गया। पूजा-अर्चना के बाद भगवान परशुराम के जोशीले नारों के बीच शोभा यात्रा

यज्ञोपवीत संस्कार में भाग लेते बटुक।

निकाली गयी। जिसमें कीर्तन पार्टी द्वारा भजन-कीर्तन कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया जिससे उपस्थित जन मंत्र-मुग्ध हो गये और थिरकते हुए शोभा यात्रा की अगवानी की। शोभा यात्रा का समाज के लोगो द्वारा जगह-जगह स्वागत एवं पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा तत्पश्चात् भगवान परशुराम का उद्बोधन हुआ। समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व समाज के लोगों ने भगवान परशुराम का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर संस्थान के संरक्षक राजेंद्र त्रिवेदी, अध्यक्ष संजय तिवारी उर्फ पप्पू भइया, सुधाकर अवस्थी एडवोकेट, एसपी शुक्ला, संयोजक ई. देवी प्रकाश दुबे, नगर अध्यक्ष बीके शुक्ला, कोषाध्यक्ष शिवाकांत दीक्षित, उमाकांत शुक्ला, पंकज तिवारी आदि सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages