नौबस्ता रोड की खुदाई शुरू, लोगो को होगी आवागमन में आसानी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 11, 2026

नौबस्ता रोड की खुदाई शुरू, लोगो को होगी आवागमन में आसानी

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित नौबस्ता मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कुछ समय पहले क्षेत्र की विधायक कृष्णा पासवान द्वारा आईस्मार्ट का उद्घाटन किया गया था। जिसके बाद से ही लोगों को इस सड़क के निर्माण की उम्मीद थी। आज जब मौके पर निर्माण कार्य प्रगति पर दिखा, तो ग्रामीणों और राहगीरों ने संतोष जताया। स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान पता चला कि यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती थीं। लोगों ने बताया कि खराब सड़क के कारण कई बार रिक्शे पलट जाते थे और कई लोग घायल भी हो चुके हैं। खासकर बरसात के मौसम में यह मार्ग और

नौबस्ता रोड की खुदाई करती जेसीबी।

भी खतरनाक हो जाता था, जिससे आवागमन लगभग ठप हो जाता था। अब इस सड़क के निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग के बन जाने से खागा से नौबस्ता तक का सफर सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। व्यापारियों, छात्रों और रोज़ाना यात्रा करने वाले लोगों को विशेष रूप से इसका लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अधिकारियों के अनुसार, यह सड़क न केवल आवागमन को आसान बनाएगी बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages