बबेरू/बांदा, के एस दुबे । मर्का थाना क्षेत्र के तोड़ी पुरवा के पास का है। जहां मंगलवार की सुबह कदौरा से कन्वेयर मशीन को लेकर चरका गांव यमुना नदी की खदान पर जा रहा था, तभी 11000 हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट पर आ गया। जिससे कन्वेयर मशीन में बुरी तरह से आग लग गई, जिसमें कन्वेयर मशीन धू धू करके जलने लगी, वही
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक कन्वेयर मशीन व उसके टायर पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। लेकिन बड़ा हादसा होते-होते बच गया।


No comments:
Post a Comment