चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर राजापुर कस्बा भक्ति, और श्रद्धा के साथ तुलसी जन्म कुटीर से विधि-विधान के साथ विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान परशुराम की जय के गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में भगवान परशुराम, भगवान विष्णु, बजरंगबली की आकर्षक संजीव झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों में परशुराम के जीवन प्रसंगों का सुंदर और जीवंत चित्रण किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। ढोल-नगाड़ों की गूंज और डीजे की धुनों पर युवा व बच्चे उत्साहपूर्वक नाचते-गाते नजर आए। पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर जयकारे लगाते रहे। यह भव्य शोभायात्रा कस्बे के मानस मंदिर, सब्जी मंडी, रामलीला रोड, सराय तलैया चैराहा, स्मारक रोड और तुलसी चैक आदि मार्गों से निकली गई तथा जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान परशुराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा, समाजसेवी सुनील मिश्रा, वीरेंद्र द्विवेदी, धीरेंद्र मिश्रा, प्रिंस त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, अशोक द्विवेदी, राम लोटन पाण्डेय, सुशील द्विवेदी, प्रशांत तिवारी और मनोज द्विवेदी सहित वक्ताओं ने शोभा यात्रा से पूर्व अपने-अपने विचार व्यक्त किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक जागरूकता को मजबूत करते हैं। शोभा यात्रा में पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, समाजसेवी सुनील मिश्रा वीरेंद्र द्विवेदी, धीरेंद्र मिश्रा, राम लोटन पाण्डेय, सत्यव्रत मिश्रा, अमित पाण्डेय, संतोष शुक्ला, बृजेश शुक्ला, विनय पाण्डेय, रामनरेश द्विवेदी, प्रशांत तिवारी, सुशील द्विवेदी, अनुज शुक्ला, रावेन्द्र मिश्रा, अशोक द्विवेदी, अभिषेक पाण्डेय, प्रिंस त्रिपाठी, लवकुश पाण्डेय, मनोज द्विवेदी, गंगा प्रसाद पाण्डेय, भानु द्विवेदी, अनुज हनुमंत, गणेश प्रसाद शुक्ला, प्रियांश मिश्रा, भोलू द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
इसी क्रम में जनपद मुख्यालय स्थित कर्वी के ऋषि सत्संग भवन गंगा जी रोड ब्रह्मचर्य इंटर कॉलेज के पास परशुराम जन्मोत्सव समिति जनपद चित्रकूट एवं विप्र समाज के द्वारा धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम उपस्थिति सभी सम्मानित अतिथियों परशुराम जन्मोत्सव समिति के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर उपस्थित सभी विप्र समाज के लोगों द्वारा पुष्प अर्पित किए गए ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन किया।
अतिथियांे के सम्मान में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा संगीत के माध्यम से गीत प्रस्तुत किया गया। जिसमें जयप्रकाश पांडेय, राकेश द्विवेदी, अरविंद मिश्रा, ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। वक्ताओं ने अपनी बात समाज को एकजुट करने और किसी साथी के साथ कोई अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं हो तो सभी लोग मिलकर के उसका साथ दे यह संकल्प लिया गया। वक्ताओं में सुशील मिश्रा, शशांक द्विवेदी, विजय शुक्ला, बादल पयासी, रावेंद्र गौतम, बराती लाल पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, गणेश मिश्रा, डॉक्टर सुरेंद्र द्विवेदी, हीरो मिश्रा, महिला शक्ति में अर्चना उपाध्याय, रंजना पांडेय, गायत्री पांडेय, जगदीश गौतम, अभिषेक पांडेय, शोभा यात्रा में विधायक प्रतिनिधि पिंटू द्विवेदी, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, विनय मिश्रा, विनीत, बृजेंद्र शुक्ला, घनश्याम द्विवेदी, प्रमोद गौतम, गांगुली महाराज, मोनू गुप्ता, पंकज शुक्ला, अरुण मिश्रा, पंकज तिवारी, शैलेंद्र पांडेय, भोला गर्ग, विपुल, अरविंद पांडेय, कामता द्विवेदी, विपिन तिवारी, छेदी गौतम, अमित द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष मऊ श्याममूरत गौतम, मनोज द्विवेदी, सोनू शुक्ला, शिव भूषण त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment