खेल मैदान राइफल क्लब से हटाई जाए प्रदर्शनी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 9, 2026

खेल मैदान राइफल क्लब से हटाई जाए प्रदर्शनी

कांग्रेसी नेता प्रद्युम्न दुबे ने प्रशासन को दी लीगल नोटिस

बांदा, के एस दुबे  । राइफल क्लब मैदान में प्रशासनिक अनुमति के बाद लगाई गई प्रदर्शनी का विरोध कांग्रेसी नेताओं ने एक बार फिर से की है। कांग्रेसी नेताओं ने प्रशासन को एक लीगल नोटिस भेजकर कहा है कि अगर खेल मैदानों पर इसी तरह से मेला, प्रदर्शनी लगती रही तो बच्चे कहां खेलने जायेंगे। गौरतलब हो कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार  लालू दुबे ने अपने अधिवक्ता द्वारकेश  यादव मन्डेला के द्वारा एक लीगल नोटिस जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार को देकर  अवगत कराया है कि माननीय उच्च न्यायालय का आदेश है की खेल के मैदान को किसी खेलकूद के अलावा किसी अन्य व्यापारिक गतिविधियों के लिए नहीं दिया जा सकता। नोटिस मे लिखा गया था कि अगर आपने मैदान रिक्त नही करवाया तो हम मजबूरन न्यायालय की शरण में जाना पड़ेगा।


पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि 6 अप्रैल लखनऊ मे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राज को सभी स्थितियों से अवगत कराया । प्रदेश अध्यक्ष ने एक पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा और उनसे रायफल क्लब मैदान को खेल प्रेमियों के लिए संरक्षित करने का अनुरोध किया तथा वहां लगी प्रदर्शनी को तत्काल हटवाने का भी अनुरोध किया। इसके पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी बांदा का एक प्रतिनिधिमंडल ने भी जिला अधिकारी से मिलकर ज्ञापन देकर प्रदर्शनी लगने का विरोध किया जा चुका है। कांग्रेसी नेता ने चेताते हुये कहा है कि यदि प्रदर्शनी का स्थान नहीं बदला गया तो निश्चित जन मानस के आक्रोश का सामना करना पड़ सकता है। जैसे जनता पूर्व में भी व्यवसायिक केन्द्र बनाने का विरोध कर चुकी है।


 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages