खेत जा रहे किसान की लोडर ने मारी टक्कर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 9, 2026

खेत जा रहे किसान की लोडर ने मारी टक्कर

किसान की दर्दनाक मौत, परिजनों का बुराहाल

बांदा, के एस दुबे । किसानों पर आफत बनकर बरस रही बारिश और ओलावृष्टि की मार झेल रहे किसान किसी तरह से अपनी फसल को बचाने में लगे हैं वहीं बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत देवरथा मोड के पास खेत में कटाई को जा रहे दम्पत्ति को एक अज्ञात लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पति की मौके पर मौत हो गयी। पत्नी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है।बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत देवरथा मोड के पास आहर गांव निवासी रामदास यादव पुत्र चुनकाई (60़) व उसकी


पत्नी चुनकी देवी दोनों पैदल अपने गांव से खेतों में फसल काटने के लिये सड़क किनारे चले जा रहे थे तभी एक अज्ञात लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे किसान रामदास यादव की मौके पर मौत हो गई, आसपास के खेत में काम कर रहे किसानों ने देखा तो परिजन व पुलिस को सूचना दिया। 

मौके पर पहुंची पुलिस व परिजनों के द्वारा किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया, मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। वहीं पुलिस के टक्कर मारने वाले लोडर की तलाश में जुट गई है, जानकारी के मुताबिक मृतक किसान लगभग 7 बीघे का काश्तकार था।जिसके एक पुत्र व तीन पुत्री है, इस घटना को देखते हुए मृतक की पत्नी चुनकी देवी पुत्र शत्रुघ्न व पुत्री निर्मला, बिमला ,मैना सहित पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages