पति समेत ससुरालजनों ने बहु को जमकर पीटा छेड़खानी का विरोध करने पर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 21, 2026

पति समेत ससुरालजनों ने बहु को जमकर पीटा छेड़खानी का विरोध करने पर

कोतवाली नगर से कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार 

बांदा, के एस दुबे । कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताएं कि उसके पति एवं ससुराल जानों द्वारा मारपीट की गई है। देवर द्वारा छेड़खानी करने का विरोध करने पर अक्सर मारपीट की जाती है 9 फरवरी 2026 को पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में देवर ने पीड़िता से किसी भी प्रकार का मतलब न रखने का लिखित पत्र भी दिया था इसके बावजूद भी सोमवार को शाम 4:00 बजे घरेलू कार्य कर रही थी पीछे से आकर देवर ने बुरी नीयत से पकड़कर मुंह दबा दिया और बलात्कार करने का प्रयास करने लगा पीड़िता ने किसी तरह से धक्का देकर छुड़ाया और चिल्लाने लगी तो देवर मारपीट करने लगा


चिल्लाने की आवाज सुनकर देवर की पत्नी दुर्गा भी बाहर आ गई और सास कुंती भी आकर मारपीट करने लगी पुलिस को बुलाने की धमकी देने पर शाम को मार डालने की धमकी देकर चले गए शाम लगभग 6:00 बजे पति के साथ देवर ननद और सास देवर के साथ आरोप लगाने को लेकर पुनः मारपीट करने लगे ननद और सास के उकसाने पर पति सोनू और देवर राकेश ने हाथ पैर पकड़कर छत से फेंक दिया जिससे पीड़िता की गंभीर चोटें आई है पीड़िता ने पुलिस चौकी व कोतवाली नगर में शिकायती पर दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई ना ही पीड़िता का मेडिकल कराया गया पीड़िता के पूरे शरीर में चोट है पीड़िता ने बताया कि राकेश देवर देवरानी दुर्गा आए दिन पीड़िता के साथ मारपीट करते हैं पीड़िता ने एसपी बांदा को शिकायती पर देकर कार्यवाही करने की मांग की हैं।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages