आसिफ अली जिला प्रभारी तो नीरज निगम बने जिलाध्यक्ष - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 2, 2026

आसिफ अली जिला प्रभारी तो नीरज निगम बने जिलाध्यक्ष

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन कई को मिली नई जिम्मेदारी 

बांदा, के एस दुबे  । गुरूवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि. के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशन पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि. बांदा इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बैठक का आयोजन नगर क्षेत्र के मंडलायुक्त कार्यालय के सामने राज निवास परिषद के जिला कार्यालय में किया गया जहां परिषद के तमाम सदस्यों सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी एवं तमाम पत्रकार साथियों की आवश्यक बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसके अंतर्गत अनवर रजा रानू को परिषद के मंडल महासचिव, नीरज निगम को जिलाध्यक्ष, आसिफ अली को जिला प्रभारी, श्रीकांत श्रीवास्तव को युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, अमोद कुमार को युवा प्रकोष्ठ जिला प्रभारी, सत्यनारायण निषाद


को जिला उपाध्यक्ष, मितेश कुमार को जिला महासचिव तथा जिला मीडिया प्रभारी, नंदूराम चतुर्वेदी को जिला महासचिव, गौरव सिंह चौहान को जिला सचिव, एवं प्रभंजन कुमार को तहसील प्रभारी बबेरू नियुक्त किया गया। अन्य सदस्यों एवं पदाधिकारियों के पद को पहले के अनुसार ही रखा गया। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा सभी ने शुभकामनाएं दी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा का दिल से आभार व्यक्त किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा जी द्वारा हम सब पर जो भरोसा जताया है उसके लिए उनका हृदय से आभार तथा हम सब मिलकर और एकजुट होकर परिषद की नीतियों के तहत चलकर इसको और भी ज्यादा मजबूत बनाने का कार्य करेंगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और सभी से अपेक्षा की है कि सभी पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए सबसे आगे आकर आर पार की लड़ाई लड़ेगा इसलिए हम सबको हमेशा एक दूसरे का सहारा बनना है और एक दूसरे पर भरोसा जताते हुए परिषद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचना है। इस दौरान कार्यक्रम में तमाम पदाधिकारी, सदस्यगण एवं अन्य पत्रकार साथी लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages