देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश जनपद उन्नाव के जिलाकांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में जहां असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया वहीं उनका पुतला दहन भी किया गया जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमारी पार्टी के बारे में अभद्र टिप्पणी की जो किसी भी कीमत पर क्षमा योग्य नहीं है इस पर गुस्साए कांग्रेसियों में पयाल का पुतला बनाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए पहले से ही भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल कार्यालय के अंदर घुसना चाह रहे थे लेकिन कांग्रेसियों ने पुलिस बल को घुसने नहीं दिया बाहर बरामदे में निकालकर कांग्रेस जनों ने जब पुतले को माचिस दिखानी चाहिए तो पुलिस बल ने जबरन पुतले को छीन लिया
तथा पुतले को एक गेस्ट हाउस की तरफ लेकर चले गए गुस्साए कांग्रेस जनों ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्वक अपनी बात कहने का सबको अधिकार है लेकिन यह अलोकतांत्रिक सरकार गूंगी बहरी सरकार पुलिस के बल पर लोकतंत्र की हत्या कर रही है पुतला फूंकने में जितेन्द्र सिंह जीतू सैयद सागर युसूफ फारुकी प्रदीप शर्मा मणिकांत रावत फैज फारुकी तन्मय श्रीवास्तव आदित्य लोधी शकील अनीस खान रहे
उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री मोहसिना कदवई के निधन पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए वक्ताओं ने कहा कि आज उनकी ही कृपा से हमारे पास प्रदेश कार्यालय की एक बड़ी इमारत मौजूद है जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा उपाध्यक्ष हनुमत सिंह चंद्र प्रकाश शुक्ला अमरेंद्र प्रताप सिंह जितेंद्र सिंह जीतू युसूफ फारुकी खुर्रम कमलेश तिवारी बाबूराम निषाद मणिकांत प्रदीप शर्मा पुत्तीलाल वर्मा अरविन्द सिंह इत्यादि ने मोहसीना जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।


No comments:
Post a Comment