24 मई को वैश्य समाज का सामूहिक विवाह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 12, 2026

24 मई को वैश्य समाज का सामूहिक विवाह

बांदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से आगामी 24 मई 2026 को आर्य कन्या इंटर कॉलेज बांदा से होने वाले सामूहिक विवाह व परिचय सम्मेलन की तैयारियों के लिए सामूहिक विवाह कार्यालय का शुभारंभ वैश्य समाज के पूर्व पालिकाध्यक्षों ने समाज के लोगों की मौजूदगी में किया। महेश्वरी देवी मंदिर रोड में कुमार बुक डिपो के पास स्थित इस कार्यालय में विवाह योग्य युवक-युवतियों के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।परिषद के


पदाधिकारियों ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वैश्य समाज के परिवारों को एक मंच पर लाना और फिजूलखर्ची रोककर आदर्श विवाहों को प्रोत्साहित करना है। परिचय सम्मेलन के माध्यम से योग्य जीवनसाथी चुनने में भी परिवारों को मदद मिलेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages