ठेला संचालकों को अंगौछा व होम्योपैथिक औषधि की प्रदान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 26, 2026

ठेला संचालकों को अंगौछा व होम्योपैथिक औषधि की प्रदान

रेडक्रास चेयरमैन के कार्यों को सभी ने सराहा

फतेहपुर, मो शमशाद । चिलचिलाती धूप, गर्मी के प्रभाव से कोई बीमार न हो इस भाव को मन मंे रखकर रविवार की दोपहर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने ऐसे व्यक्ति जो इस चिलचिलाती धूप में ठेला लगाकर जीवनयापन करने को मजबूर हैं। उन्हें हीटवेव से बचाव हेतु अंगौछा व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि भी प्रदान की गई। साथ ही

ठेला संचालक को अंगौछा प्रदान करते रेडक्रास चेयरमैन।

सभी ठेले वालों, सब्जी विक्रेताओं को अधिक पानी पीने व खाली पेट न रहने की सलाह भी दी। डॉ अनुराग ने सदर अस्पताल से लखनऊ बाईपास तक में खुले में बैठे सब्जी विक्रेताओं व ठेले वालों को अंगौछा व औषधि प्रदान की गई। साथ ही इन चैराहों में उपस्थित पीआरडी के जवानों को भी औषधि प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी उमेश कुमार श्रीवास्तव आजीवन सदस्य व चैतन्य कुमार संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages