एडीप योजना के तहत दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 20, 2026

एडीप योजना के तहत दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण

उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों पर दिखी मुस्कान

फतेहपुर, मो शमशाद । जनपद की पावन धरती पर आज उस समय भावुक और प्रेरणादायक माहौल देखने को मिला, जब केंद्र सरकार की एडीप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। समाजसेवी अभिषेक प्रताप सिंह चैहान ने स्वयं उपस्थित रहकर लाभार्थियों को उपकरण प्रदान किए और उनके जीवन को सुगम बनाने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, कमर बेल्ट, घुटना बेल्ट एवं कमोड जैसे आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। अभिषेक प्रताप

दिव्यांग युवती को उपकरण सौंपते समाजसेवी।

सिंह चैहान ने कहा कि जब किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान आती है, तो वही मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार होता है। उन्होंने बताया कि एक समाजसेवी के रूप में उनका हमेशा यह प्रयास रहा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी किसी जरूरतमंद से कोई धनराशि नहीं ली है और न ही भविष्य में लेंगे। मेरी राजनीति नहीं, मेरी पहचान सेवा है, यह उनका मूल मंत्र है। इस दौरान प्रमुख लाभार्थियों में देवी पत्नी जवाहरलाल मनावा को व्हीलचेयर व बेल्ट, रामप्यारे मनावा को कमोड व बेल्ट, अजीत सिंह परिसिद्धपुर बम्हरौली धाता, अजय सिंह जहानपुर चक कोर्रा सादात, रोली प्रतापनगर झाल, पिंकू पूर्वी नई बस्ती राधानगर, प्रदीप टीसी, कमलेश बिलारीमऊ एवं संतसेवक अकिलपुर ऐराना खागा को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages