राष्ट्र निर्माण और समाज जागरण का संदेश लेकर निकली यात्रा
बांदा, के एस दुबे । गायत्री शक्तिपीठ के तत्वाधान में राष्ट्र निर्माण और समाज जागरण का संदेश लेकर ज्योति कलश यात्रा रथ आज जनपद के जारी गांव पहुंचा। जारी गांव के यूपीएस प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में विद्य़ार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।जारी गांव में कलश यात्रा के स्वागत के बाद विद्यालय के एकल कक्ष का उद्घाटन हरिद्वार से आए शक्तिपीठ आचार्य द्वारा किया गया । आचार्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में नई चेतना जगाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति संस्कारवान होगा, तभी राष्ट्र उत्थान और जनकल्याण संभव होगा। मां भगवती की शताब्दी वर्ष अखंड ज्योतिकलश यात्रा पर निकली हुई है । साथ ही भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रमाण पत्र भी छात्रों को
वितरण किए गए और बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार के साथ देश के प्रति प्रति प्रेम कर्तव्य निष्ठा रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य साधना निगम ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया पुनः आने के लिए आवाहन किया। इस कार्यक्रम पर राजाराम एसएमसी अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल सहायक अध्यापक श्रीमती ज्योति विश्वकर्मा सहायक अध्यापक श्रीमती अर्चना अर्चना तिवारी सहायक अध्यापक गांव के प्रबुद्ध वर्ग और से अखिलेश भैया कोटेदारऔर अभिभावक सम्मिलित रहे।


No comments:
Post a Comment