प्रवेश द्वार के नाम पर ग्राम प्रधान व सचिव दोनों ने मिलकर निकाले 1लाख 90 हजार रूपये, नहीं हुआ कार्य - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 20, 2026

प्रवेश द्वार के नाम पर ग्राम प्रधान व सचिव दोनों ने मिलकर निकाले 1लाख 90 हजार रूपये, नहीं हुआ कार्य

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे  । बबेरू ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत कायल गांव मे इन दिनों ग्राम प्रधान सुनीता देवी व ग्राम पंचायत अधिकारी श्रीमती पूजा सिंह दोनों की मिली भगत से ग्राम पंचायत मे बिकास के लिए आया धन का फर्जी भुगतान करके बंदर बाँट किया जा रहा हैँ, ताज़ा मामला तब उजागर हुआ की कायल गांव मे प्रवेश द्वार के नाम पर 1 लाख 90 हजार रूपये का फर्जी तरीके से निकालकर धन का बन्दर बाँट कर लिया गया। जब ई ग्राम स्वराज वेवसाईट मे किये गए कार्य के बिल को अपलोड किया जाता हैँ, लेकिन बिल की जगह मे सादा कागज को अपलोड करके ग्राम प्रधान व सचिव पूजा सिंह ने मिलकर फर्जी भुगतान कर लिया गया। जब की गांव मे प्रवेश द्वार लगाया ही नहीं गया, वही ग्रामीणों का आरोप की गांव मे कोई विकास कार्य नहीं हो रहा हैँ लेकिन विकास कार्य के नाम पर  रुपया खूब निकाला जा रहा हैँ वही इस विषय मे पंचायत सहायक हरिमोहन मौर्य से जानकारी ली गयी तो बताया


की जो भी भुगतान किया गया हैँ, वह मेरी जानकारी मे नहीं हुआ, मेरे बैगर प्रधान व सचिव पूजा सिंह के द्वारा बबेरू से भुगतान करवा लिया जाता है, पंचायत भवन मे ताला लगाए हुवे है, वही ग्राम पंचायत सदस्य गऊकरण ने बताया की ग्राम पंचायत की एक भी बैठक नहीं की जाती, करीब एक वर्ष से पंचायत भवन मे ताला लगा हुआ है, जब फर्जी भुगतान करना होता हैँ तो रात्रि मे आते हैँ और सीपीओ को लेकर बबेरू जाते है वही से फर्जी भुगतान कर लिया जाता हैँ, वही गांव के ग्रामीण मिथलेश शुक्ला ने बताया की जानकारी मिली है की प्रवेश द्वार की सामग्री दो तीन दिनों से पड़ी हैँ लेकिन इसका भुगतान पहले ही कर लिया गया जब की नियम है की जब तक निर्माण न हो जाये तब तक कार्य का भुगतान नहीं होना चाहिए लेकिन फर्जी भुगतान कर लिया गया, वही सहायक विकास अधिकारी गुरु प्रसाद से बात की गई तो बताया कि प्रवेश द्वार के नाम पर फर्जी भुगतान करने का मामला संज्ञान मेआया है, इसकी जांच करंगे अगर दोषी प्रधान व सचिव पाए गए, तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages