संगठन विस्तार व चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में भाजपा की अग्रणी भूमिका
प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को व्यावहारिक रूप से सक्षम बनाना
बांदा, के एस दुबे । भाजपा द्वारा पंo दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस में कार्य विस्तार व चुनाव प्रबंधन, भाजपा का इतिहास एवं विकास, भाजपा की कार्य पद्धति आदि विषयों पर चर्चा की गई l कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राजेंद्र भंडारी जोन सह संयोजक प्रशिक्षण महाभियान ने अपने सम्बोधन में कहा कि बुद्धि से पूरा विश्व जीता जा सकता है इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर उसके मानसिकता को विकसित किया जाता है क्योंकि पार्टी में कार्यकर्ताओं की अहम् भूमिका है l वह साल में 300 दिन पार्टी का काम करता है l कार्य विस्तार पर चर्चा
करते हुए उन्होंने कहा कि कार्य गुणात्मक होना चाहिए कार्य विस्तार के लिए दिमाग की जरूरत होती है l प्रशिक्षण उसी का एक हिस्सा है l इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेंद्र भंडारी व वर्ग प्रमुख अविनाश सिंह चौहान एम एल सी एवं जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने भाजपा के इतिहास व विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए अवलोकन किया l द्वितीय सत्र में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने जनसंघ से लेकर भाजपा की स्थापना व अभी तक पार्टी के बढ़ते जनाधार पर विस्तार से चर्चा की l उन्होंने कहा भाजपा इस समय देश की सबसे बड़ी पार्टी है जिसकी 22 राज्यों में सरकार है l प्रशिक्षण वर्ग में जिला प्रभारी रामकिशोर साहू, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, संजय सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, बालमुकुंद शुक्ला, जगराम सिंह, वर्ग नियंत्रक उत्तम सक्सेना, प्रभा गुप्ता, निखिल सक्सेना, अखिलेश नाथ दीक्षित, ममता मिश्रा, सुधीर कुशवाहा, वन्दना गुप्ता, प्रीति गुप्ता, आनंदी साहू, दुर्गा चौरसिया, राजभवन उपाध्याय, संतोष नायक, आर सी योगा, राजर्षि शुक्ला, अमित सेठ भोलू के आलावा जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व प्रभारी आदि मौजूद रहे ।


No comments:
Post a Comment