चित्रकूट समेत नौ जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, बारिश की संभावना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 27, 2026

चित्रकूट समेत नौ जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, बारिश की संभावना

हवा की रफ्तार 40-60 किमी/घंटा 0 बिजली गिरने की आशंका 

खुले मैदान व पेड़ों से दूर रहें 

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । मौसम ने एक बार फिर करवट लेते हुए बुंदेलखंड और आसपास के जिलों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। सचेत ऐप के माध्यम से जारी सूचना के अनुसार अगले तीन घंटों के भीतर चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, कौशांबी, फतेहपुर, औरैया, इटावा और मैनपुरी के कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश होने की अत्यधिक संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे ऑरेंज अलर्ट की श्रेणी में रखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। चेतावनी के अनुसार हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति


घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों और राहगीरों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि अचानक बदलता मौसम मुसीबत का कारण बन सकता है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages