ठण्ड और छांव की तलाश कर रहा ‘पत्रकार’ राजेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 20, 2026

ठण्ड और छांव की तलाश कर रहा ‘पत्रकार’ राजेश

पत्रकारों के लिये बनवाया जाए शेड, खोले प्याऊ

बांदा, के एस दुबे  । भीषण गर्मी और 48 डिग्री तापमान के बीच जिला प्रशासन ने हीट वेव से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर में जगह-जगह प्याऊ लगाए गए हैं, लोगों के ठहरने के लिए शेड की व्यवस्था की गई है। पशु-पक्षियों के लिए भी पानी और दाने का इंतजाम किया गया है। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जरूरी काम न हो तो घर से बाहर न निकलें।  लेकिन इन इंतजामों के बीच लोकतंत्र का चौथा स्तंभ उपेक्षित है। कलेक्ट्रेट परिसर में कवरेज के लिए आने वाले पत्रकार चिलचिलाती धूप में दिनभर एक बरगद के पेड़ के नीचे खड़े रहने को मजबूर हैं। 


कलेक्ट्रेट में पत्रकारों के बैठने के लिए न कोई टेंट है, न शेड। धूप से बचने के लिए बरगद का पेड़ ही एकमात्र सहारा है। कवरेज के लिए आने वाले मीडिया वाहनों को खड़ी करने की भी कोई जगह तय नहीं है। इस मुद्दे पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, हीट वेव में जिला प्रशासन ने इंतजाम तो किए, मगर पत्रकारों की सुध नहीं ली। जब पूरा प्रशासन शहर की चिंता कर रहा है तो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को क्यों भूल गया? 48 डिग्री में पत्रकार खबर कवर कर रहे हैं। उनके लिए कम से कम शेड और पानी की व्यवस्था तो होनी चाहिए। 48 डिग्री तापमान में खबर संकलन कर रहे पत्रकारों का कहना है कि गर्मी में कई साथियों की तबीयत भी बिगड़ रही है। पत्रकारों ने जिला प्रशासन से तत्काल शेड और पेयजल की व्यवस्था की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages