हंसते हुए परिवार मातम में बदल गए, दुर्घटना नहीं घटना, लापरवाही कारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 2, 2026

हंसते हुए परिवार मातम में बदल गए, दुर्घटना नहीं घटना, लापरवाही कारण

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

मध्य प्रदेश, जबलपुर: को मध्य प्रदेश के बरगी बांध में छुट्टियां मनाने आए पर्यटकों को ले जा रही एक क्रूज नाव के डूबने से नर्मदा के सुरम्य जल में आराम की शाम बिताने की योजना एक भयावह आपदा में तब्दील हो गई, जिससे दहशत फैल गई, बचाओ दल भी शीघ्र नहीं पहुंचा और मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कल्पना कीजिए जब आदमी पानी में डूबता है उसकी मौत  चंद्र  मिनटों में हो जाती है ऐसे में बचाव दल जितनी जल्दी भी आए फिर भी कुछ ना कुछ हादसा मौतें अवश्य होगी ऐसी घटना को रोकना होगा व्यवस्थाएं बहुत ही चुस्त और दुरुस्त रखती होगी 



जबलपुर के खमारिया द्वीप के पास यह त्रासदी तब घटी जब मध्य प्रदेश पर्यटन द्वारा संचालित एक क्रूज, जिसमें 43 पर्यटक सवार थे, अचानक आए तूफान के दौरान कथित तौर पर अपना संतुलन खो बैठा और अशांत जल में डूब गया। हिसाब से में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है और कुछ लापता है, इतना बड़ा हादसा हो गया सेफ्टी जैकेट किसी को नहीं पहनाई गई क्रूज नाव पायलट बचाने का प्रयास नहीं किया और अपनी जान बचाकर कूद कर भाग गया इसको फांसी की सजा होनी चाहिए इसने बचाने का प्रयास क्यों नहीं किया और मध्य प्रदेश सरकार को चाहिए जो भी लोगों ने इसमें लापरवाही बरती है उनको सभी को बर्खास्त किया जाए चाहे छोटा कर्मचारी हो चाहे बड़ा कर्मचारी सब की सेवाएं समाप्त की जाए किसी को अटैच करने की जरूरत नहीं है ऐसा मेरा मानना है सबको बर्खास्त करो क्योंकि बहुत बड़ी लापरवाही आज चल रही है। मैं वह दृश्य बार-बार मन में सोच रहा हूं जिस मां ने 4 साल के बच्चे को अपनी बाहों में जकड़े रही उसने अपने को और बच्चे को बचाने का पूरा प्रयास किया  होगा परंतु मौत जीत गई और मौत गले लगाया लेकिन अपने बच्चों को अपनी बाहों से जुदा नहीं होने दिया बहुत ही दुखद दृश्य है मैं सरकार से मांग करता हूं लापरवाहियां बहुत हो रही है, कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियां को निभा नहीं रहा है इंसान की जान की कोई कीमत नहीं रह गई है, हर व्यक्ति अपने स्वार्थ में अंधा हो रहा है ऐसे में मानवता नष्ट होती जा रही है किसी के प्रति किसी की भी कोई सहाहुभूति नहीं है सिर्फ इंसान अपने स्वार्थ में जी रहा है और घटना दुर्घटनाएं होती रहती है जिसका मुख्य कारण है लापरवाही ऐसे लोगों को सेवा से मुक्त करना चाहिए क्योंकि जिंदगी बहुत अनमोल है जिस तरह से मौतें हुई दिल दहल जाता है जरा सी लापरवाही में परिवारों के परिवार उजाड़ दिए बहुत ही दुखद घटना है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages