मानिकपुर, चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : नगर क्षेत्र के वाल्मीकि नगर पश्चिमी में शनिवार को श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारम्भ हुआ। कथा के पूर्व निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास ने भागवत महात्म्य की कथा सुनाई। स्वर्गीय पंडित राजधर मिश्र की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर समाजसेवी कमलेश कुमार मिश्र एवं विनोद कुमार मिश्र के आवास पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत शोभा यात्रा निकालकर की गई। ब्लॉक परिसर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा बाजार मार्ग से होते हुए पूरे नगर का भ्रमण कर आयोजन स्थल तक पहुंची। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं ने कथा व्यास का पूजन-अर्चन कर स्वागत किया। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, रथ, डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ निकली झांकी ने धार्मिक वातावरण को और अधिक भव्य बना दिया। चित्रकूट के सातों अखाड़ों के महंत अपने-अपने प्रतीक चिह्नों के साथ यात्रा में शामिल हुए, जिससे शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रथम दिन
कथा व्यास पंडित महेंद्र शास्त्री द्वारा भागवत महात्म्य की कथा सुनाई गई। जिसे सुनकर सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर कथा परीक्षित विमला देवी, मुख्य यजमान विनोद कुमार मिश्र, संतोषी अखाड़ा के महंत रामजी दास, निर्मोही अखाड़ा के महंत दीनदयाल दास, दिगम्बर अखाड़ा के महंत दिव्यजीवन दास, खाकी अखाड़ा के महंत अनूप दास, महा निर्माणी चिकनी मंदिर के महंत आदित्य नारायण दास, निलंबी अखाड़ा के महंत राम रतन दास, राजाधिराज मत्तगजेन्द्र नाथ मंदिर के पुजारी प्रदीप दास, पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल, डाॅ माधव मुरारी पाण्डेय, पंडित रेणुका कुमार शुक्ल, पंडित वनस्पति द्विवेदी, सुंदर लाल मिश्र, अशोक पाण्डेय, बद्री पाण्डेय, राम प्रसाद पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, शिव औतार त्रिपाठी, पदुम त्रिपाठी, हरी ओम त्रिपाठी, राज किशोर गुप्ता, राजू त्रिपाठी, आनंद मिश्रा, मनु मिश्रा, ध्रुव मिश्रा, भृगु मिश्रा आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment