चीखों से कांप उठा हटवा गांव
मऊ (चित्रकूट), सुखेन्द्र अग्रहरि । बुधवार तड़के मऊ थाना क्षेत्र का हटवा गांव उस समय चीख-पुकार से गूंज उठा, जब कर्वी से प्रयागराज जा रही एक तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी सड़क किनारे खड़े डंपर से जा भिड़ी। सुबह करीब चार बजे राहुल ढाबा के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में वाहन सवार नौ लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। बताया गया कि वाहन चालक राजेश कुमार वर्मा, निवासी जगदीशपुर अहिरानीर थाना फूलपुर वाराणसी, को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे में सुरेश पटेल, हरिगेन, धनशीरा देवी,
![]() |
| टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार |
सुशीला देवी, विवेक कुमार, पूजा, मधु, परी और रिमझिम घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सीएचसी मऊ भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुरेश पटेल, पूजा, मधु और रिमझिम की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर यातायात बहाल कराया गया। थाना प्रभारी श्री प्रकाश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को आई झपकी हादसे की वजह मानी जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment