भाजपा का व्यावहारिक पक्ष बहुत ही शूद्रढ़ -- अविनाश चौहान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 21, 2026

भाजपा का व्यावहारिक पक्ष बहुत ही शूद्रढ़ -- अविनाश चौहान

प्रशिक्षित कार्यकर्त्ता ही बनते हैं अनुशासित कार्यकर्त्ता -- हिमांशु 

राजनीति में आगे बढ़ने के लिए व्यावहारिक पक्ष हो मजबूत 

बांदा, के एस दुबे । भाजपा द्वारा पंo दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आयोजित वर्ग प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन वक्ताओं ने वैचारिक अधिष्ठान, बूथ प्रबंधन, व्यावहारिक सत्र, सोशल मीडिया, सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं व क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला l प्रशिक्षण के वर्ग प्रभारी अविनाश सिंह चौहान एम एल सी ने व्यावहारिक विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भाजपा का व्यावहारिक पक्ष बहुत ही शूद्रण है समय की कीमत और व्यवहार ही जीवन में परिलक्षित होता है l उन्होंने कहा कि राजनीति में आगे बढ़ने के लिए व्यावहारिक पक्ष मजबूत होना चाहिए l प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे व क्षेत्रीय सह अयोजक सोशल मीडिया हर्ष द्विवेदी ने कहा कि प्रशिक्षण में मीडिया व सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान है l प्रशिक्षित


कार्यकर्त्ता ही अनुशासित कार्यकर्त्ता बनते हैं l अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्त्ता चुनावी कार्यकर्त्ता होते हैं जबकि भाजपा के कार्यकर्त्ता पार्टी के संकल्पित कार्यकर्त्ता होते हैं l कार्यकर्त्ता के आचरण से ही पार्टी का निर्माण होता हैं l भाजपा ही एक ऐसी पार्टी हैं जिसने अपने संकल्प को पूरा किया हैं l प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, क्षेत्रीय महामंत्री संत बिलास शिवहरे ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये l अंत में जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया l कार्यक्रम में जिला संयोजक अखिलेश नाथ दीक्षित, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, संतोष गुप्ता, संजय सिंह, निखिल सक्सेना, ममता मिश्रा,उत्तम सक्सेना, दुर्गा चौरसिया, आनंदी साहू, रामभवन उपाध्याय, अजय पटेल, विवेकानंद गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे l


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages